Wednesday, October 31, 2012

ये है सपा सरकार का असली चेहरा ,जो लोग योग्य है उनका ख्याल नहीं है ,और ये आज़म के कहने पे उर्दू वालो को बिना टेट पास किये ही जॉब दे रहा है


UPTET - न्याय विभाग से इंकार के बावजूद सरकार ने फिर भेजा प्रस्ताव

UPTET - न्याय विभाग से इंकार के बावजूद सरकार  ने फिर भेजा प्रस्ताव 

Monday, October 29, 2012

government add nikalna to chahti hai lekin eske anpadh mantri naya naya pench laga rahe hai


UPTET - विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया में फिर पेंच

UPTET - विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया में फिर पेंच
•अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों के लिए विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया में मेरिट को लेकर फिर पेंच फंस गया है। नया पेंच बीएड के अंकों को लेकर है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने पूछा है कि बीएड के अंकों को शामिल किया जाना कहां तक उचित है। शासन ने इसके आधार पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से एक बार फिर सुझाव मांगा है कि विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया के लिए बनने वाली मेरिट में बीएड के अंकों को जोड़ा जाए या नहीं।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में करीब पौने तीन लाख शिक्षकों की कमी है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने राज्य सरकार को टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को शिक्षक पद पर रखने की अनुमति दे रखी है। यूपी के प्राइमरी स्कूलों में पहले चरण में 72 हजार 825 सहायक अध्यापक रखे जाने हैं। इसके लिए टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को छह माह का विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना है।

इसके लिए एससीईआरटी ने हाईस्कूल के कुल प्रतिशत का 10 अंक, इंटर के कुल प्रतिशत का 20 व स्नातक का 40 अंक और बीएड में प्रथम श्रेणी या उससे ऊपर पर थ्यौरी व प्रैक्टिकल का 12-12 अंक, द्वितीय श्रेणी या इससे ऊपर होने पर 6-6 और तृतीय श्रेणी या उससे ऊपर पर 3-3 अंक जोड़कर मेरिट बनाने का फार्मूला तय किया था। शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में भी इस पर सहमति बन गई थी। इस पर मंजूरी के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री के यहां प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उन्होंने विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया के लिए बनने वाली मेरिट में बीएड के अंकों को शामिल करने पर एक बार फिर से परीक्षण कराने का निर्देश दे दिया। इसके आधार पर ही एससीईआरटी से सुझाव मांगा गया है। वहां से सुझाव मिलने के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा। 



Source - Amar Ujala lucknow
29-10-2012
is government ka bhagwan hi malik hai 

Sunday, October 28, 2012

http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx

this link is hinustan lucknow paper

Saturday, October 27, 2012

dosto lagta hai hum ho gaye kamyab ,,, add aane ki sambhawna badi hai is news ko dekh kar


UPTET 2012 - अगले वर्ष होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा - 2012


UPTET 2012 - अगले वर्ष होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा - 2012
विशिष्ट बीटीसी  पर जोर 
इन दिनों 72825 शिक्षकों की रिक्तियों के लिए विशिष्ट बीटीसी  प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कराने में व्यस्त है विभाग


Source - Hindustan
27-10-2012 

Friday, October 26, 2012

साथियों ,
अब विज्ञापन आने की पूरी संभावना लग रही है ,
अभी यह स्पस्ट नहीं है की विज्ञापन कब आ सकता है ,परन्तु  कुछ चर्चाओं के आधार पर लगता है ये १ नवम्बर हो सकता है,
आशा है हमारा इंतज़ार अब समाप्त  होगा 







News Source : http://rashtriyasahara.samaylive.com/epapermain.aspx?queryed=10 (Lucknow Edition - 27.10.12)
************************************
Now, It is a big question, When will new advt. comes and when will new UPTET going to conduct.
Many candidates / people speculated that selection will happen after UPTET 2012.
But as per court matter, New advt. may be published soon.

dosto according this news,,, new add 1 nov tak aa sakta hai


UPTET - यूपी टीईटी की 2013 में होंगी दो परीक्षाएं

UPTET - यूपी टीईटी की 2013 में होंगी दो परीक्षाएं


इलाहाबाद (एसएनबी)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की एक नहीं बल्कि दो परीक्षाएं वर्ष 2013 में होंगी। पहली परीक्षा जनवरी-फरवरी में होने की संभावना है जबकि दूसरी नवंबर-दिसम्बर 2013 में होगी। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के 72,000 रिक्त पदों के एवं बीटीसी के शीघ्र आने वाले विज्ञापन की वजह से टीईटी- 2012 का जो विज्ञापन प्रकाशित होने वाला था उसकी तिथि बढ़ गयी है। इसके नवंबर के दूसरे हफ्ते में प्रकाशित होने की संभावना है। उधर, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, एलनगंज, इलाहाबाद कार्यालय में परीक्षा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में टीईटी की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। वह यूपी बोर्ड द्वारा टीईटी परीक्षा कराये जाने के दौरान हुई एक-एक खामियों की तरफ गंभीरता से ध्यान दे रही है। जिससे कि परीक्षा कराने के बाद कोई गड़बड़ी न रह जाये और किरकिरी हो। इसके लिए प्रश्नपत्रों की सहीं सेटिंग और उनके सही उत्तर, गलत नियम कानून को विज्ञापन से हटाना और अन्य प्रमुख सुधार हो रहा है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी टीईटी प्रश्नपत्रों की सेटिंग के लिए शिक्षाविदों से राय एवं उनसे प्रश्नपत्र-उत्तर तैयार करवाने जा रहा है जिससे कि बाद में अभ्यर्थी कोई गड़बड़ी न निकाल सके। इसी गड़बड़ी की वजह से यूपी बोर्ड और शासन की फजीहत हुई थी और उसी में आज भी मामला फंसा हुआ है। इतना ही नहीं अन्य गंभीर खामियों को भी ठीक किया जा रहा है। अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र लेने की बजाय आन लाइन आवेदन पत्र लिये जाने की तैयारियां अन्तिम दौर में चल रही हैं। टीईटी-2012 का विज्ञापन नवम्बर के पहले हफ्ते में होगा जारी

टीईटी पास अभ्यर्थियों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन विशिष्ट बीटीसी की चयन प्रक्रिया में शामिल करने की मांग


टीईटी पास अभ्यर्थियों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन
विशिष्ट बीटीसी की चयन प्रक्रिया में शामिल करने की मांग 

नियामताबाद। टीईटी पास बीएड बेरोजगार संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गोधना चौराहे के समीप नेशनल हाईवे पर अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वे विशिष्ट बीटीसी के चयन प्रक्रिया में टीईटी पास अभ्यर्थियों को लेने की मांग कर रहे थे। हाईवे पर हंगामारत अभ्यर्थियों के चलते दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। तब जाकर दोनों तरफ वाहनों का गमनागमन शुरू हो सका।
इस अवसर पर आंदोलित अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशिष्ट बीटीसी के चयन प्रक्रिया में बीएड पास छात्रों को मेरिट के आधार पर लेने की योजना है। वहीं बसपा सरकार के कार्यकाल में टीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई थी। मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंजय कुमार सिंह ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी के चयन में टीईटी पास अभ्यर्थियों को शामिल किया जाय। कहा कि यदि छह नवंबर तक टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकों को विज्ञापन प्रकाशित उन्हें अध्यापक नहीं बनाया तो संगठन आंदोलन को तेज करने के लिए विवश होगा। इसके पूर्व दर्जनों की संख्या में गोधना बाईपास के समीप पहुंचे अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए हाईवे को जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। नारेबाजी व प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। हालांकि लगभग आधे घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा । इस अवसर पर अनिल कुमार, विवेक कुमार, सूरज रावत, भोलानाथ यादव, संतोष यादव, अनुनय कुमार, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, शिवेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, देवाशीष, लड्डू, ओम प्रकाश आदि अभ्यर्थी शामिल रहे।
Pic

http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20121026a_004184004&ileft=129&itop=357&zoomRatio=130&AN=20121026a_004184004/ Amar Ujala (26.6.12)
*******************************************

Thursday, October 25, 2012

LT TEACHER BHARTI ME KAMIYAN


एलटी शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी


LT Grade Teacher GGIC Recruitment : एलटी शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी

Tuesday, October 09, 2012 आगरा। मेरिट अधिक होने के बाद भी कॉल लेटर न मिलने से नाराज एलटी महिला शिक्षक भर्ती के आवेदकों ने सोमवार को शिक्षा भवन, पंचकुइयां पहुंचकर गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने जेडी से मिलकर विरोध भी दर्ज कराया। चालू सत्र में एलटी ग्रेड के 98 रिक्त पदों को भरना था। इसमें अब तक विभिन्न विषयों की रिक्तियों को भरने के लिए चार काउंसलिंग हो चुकी है। 10 अक्तूबर को कला और संगीत विषय की करीब दो दर्जन रिक्तियों को भरने के लिए काउंसलिंग होनी है। आवेदकों को कॉल लेटर जारी किया जा चुका है। सोमवार को जेडी कार्यालय पहुंची दयालबाग की नितेश कुमारी व फीरोजाबाद की रूबी यादव ने कहा कि न्यूनतम मेरिट 58 और अधिकतम 67 फीसदी रखी गई है। उनकी मेरिट इसके बीच में है, फिर भी कॉल लेटर नहीं भेजा है। उनके साथ करीब एक दर्जन आवेदक कार्यालय पहुंची थीं। इस संबंध में जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि आवेदक महिलाएं उनसे मिली थीं। उन्हें बताया गया कि उन्होंने विज्ञापन के अनुसार अर्हता पूर्ण नहीं की है। इसके चलते कॉल लेटर नहीं जारी किया गया

News Source : Amar Ujala (09.10.2012)
**********************************************
LT Grade Teacher recruitment process started in 2010, And recruitment process still continued.

When teacher selection list published on website, It shows that many of posts still not filled. May be in next 2-3 months recruitment process completed OR may take some more time.

It will be better,If selected candidates qualification / merit details published on website and  information is updated. 
Through this a transparency and efficiency of service will be increased.

Wednesday, October 24, 2012


Tuesday, October 23, 2012

up tet

दोस्तों ,
मैं गिरिजेश विक्रम सिंह  हाज़िर हु एक नयी और सुखदायक न्यूज़ लेकर.
अगर सब कुछ ठीक रहा माँ दुर्गा की कृपा से तो १ नवम्बर को विज्ञापन आ रहा है
सरकारी वकील  ने कोर्ट में विज्ञापन का हलफनामा कल २२/१०/२०१२ को दे दिया है ,
आशा है हमारे सपने पुरे होंगे