Saturday, December 22, 2012


HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD

Case Status - Allahabad

Pending
Writ - A : 39674 of 2012 [Allahabad]
Petitioner:AKHILESH TRIPATHI & OTHERS
Respondent:STATE OF U.P. & OTHERS
Counsel (Pet.):SIDDHARTH KHARE
Counsel (Res.):C.S.C.
Category:Service-Writ Petitions Relating To Secondary Education (teaching Staff) (single Bench)-Miscellaneous
Date of Filing:09/08/2012
Last Listed on:21/12/2012 in Court No. 38
Next Listing Date (Likely):09/01/2013
This is not an authentic/certified copy of the information regarding status of a case. Authentic/certified information may be obtained under Chapter VIII Rule 30 of Allahabad High Court Rules. Mistake, if any, may be brought to the notice of OSD (Computer).

Friday, December 21, 2012


HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD

Case Status - Allahabad

Pending
Writ - A : 39674 of 2012 [Allahabad]
Petitioner:AKHILESH TRIPATHI & OTHERS
Respondent:STATE OF U.P. & OTHERS
Counsel (Pet.):SIDDHARTH KHARE
Counsel (Res.):C.S.C.
Category:Service-Writ Petitions Relating To Secondary Education (teaching Staff) (single Bench)-Miscellaneous
Date of Filing:09/08/2012
To Be Listed on:21/12/2012 in Court No. 38
This is not an authentic/certified copy of the information regarding status of a case. Authentic/certified information may be obtained under Chapter VIII Rule 30 of Allahabad High Court Rules. Mistake, if any, may be brought to the notice of OSD (Computer).
Back

online payment

शिक्षक भर्ती के चालान ऑन लाइन जमा करें
Kanpur | Last updated on: December 21, 2012 5:31 AM IST

कानपुर। शिक्षक भर्ती आवेदन में चालान जमा करने में हो रही दिक्कत का हल स्टेट बैंक आफ इंडिया ने निकाल लिया है। अब चालान जमा करने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। स्टेट बैंक आफ इंडिया के नए निर्देश के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग या वेबसाइट पर जाकर भी चालान जमा कर सकते है। पूरे देश में कही से भी ऑन लाइन चालान जमा किया जा सकता है। 
एसबीआई के एजीएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि एसबीआई की वेब साइट www.onlinesbi.com पर लॉग आन कर के चालान नंबर ले सकते हैं। पहले वेबसाइट लॉग ऑन करें फिर स्टेट बैंक कलेक्ट को सेलेक्ट करें, फिर स्टेट बैंक एटीएम डेबिट कार्ड में जाएं और टर्म एंड कंडीशन पर जाएं। इसके बाद टाइप ऑफ इंस्टीट्यूट में गर्वमेंट डिपार्टमेंट सेलेक्ट करें और गर्वमेंट डिर्पाटमेंट में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद फिर पेमेंट कैटेगरी को सेलेक्ट करें जिसमें मांगी गई डिटेल को पूरा करें। इसके बाद कंप्यूटर इंफारमेशन वेरीफाई करेगा, फिर टाइप ऑफ एसबीआई कार्ड का डिटेल भरें, मसलन वीजा है या मास्टर कार्ड है, उसके बाद डेबिट कार्ड का पासवर्ड एंटर करें। इसके बाद जनरल नंबर मिलेगा। जिसके पास नेट बैकिंग की सुविधा है, वो भी ऑन लाइन पेमेंट कर सकता है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे देश में कहीं से भी आन लाइन आवेदन किया जा सकता है।

Wednesday, December 19, 2012

नयी खबर मित्रो विश्वस्त सूत्रों के अनुसार टी ई टी चालान की दो दिन में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू होने की उम्मीद . साफ्टवेयर बनकर तैयार ............




नयी खबर मित्रो 
             विश्वस्त सूत्रों के अनुसार टी ई टी चालान की  दो दिन में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू होने की  उम्मीद . साफ्टवेयर बनकर तैयार ............


                                                                                                                              अम्बरीश सिंह
                                                                                                                               रघुवंशी क्लासेज                                                                          

Saturday, December 15, 2012

nayi khabar


UPTET : Single Merit System for Selection of Teachers

UPTET : Single Merit System for Selection of Teachers

न्यूज़ साभार - अमर उजाला कानपुर 



‘प्राइमरी टीचर भर्ती में एक ही मेरिट’
स्टाफ रिपोर्टर
कानपुर। ‘प्राथमिक शिक्षक भर्ती में इस बार साइंस और आर्ट संकाय की एक ही मेरिट बनेगी। इसके अलावा महिला और पुरुष की मेरिट भी अलग नहीं की जाएगी। अंकों के आधार पर सभी आवेदकों की मेरिट बनाई जाएगी और इसकी घोषणा 15 जनवरी को होगी’। यह जानकारी बेसिक शिक्षा सचिव आईपी शर्मा ने ‘अमर उजाला पब्लिक कॉल’ में आए सैकड़ों टीईटी अभ्यर्थियों के प्रश्नों के जवाब में दी। यह पहली बार होगा जब शिक्षक भर्ती में साइंस, आर्ट और महिला-पुरुष का आरक्षण नहीं होगा।
‘पब्लिक कॉल’ में फोन करके रावतपुर के प्रत्यूष ने पूछा कि बीएड में थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग नंबर दिए गए हैं, लेकिन शिक्षक भर्ती का आवेदन करते समय केवल बीएड की श्रेणी पूछी गई। इस पर आईपी शर्मा ने बताया कि थ्योरी और प्रैक्टिकल के नंबरों को जोड़कर जो प्रतिशत निकलता है, उसी को श्रेणी के रूप में लिखना है। उदाहरण के लिए नंबरों के जोड़ का फीसदी 60 निकलता है तो प्रथम श्रेणी लिख दें। नौबस्ता से फोन करके अरविंद ने पूछा कि 2011 में टीईटी पास कर लिया, लेकिन 2012 में बीएड किया है, तो क्या आवेदन कर सकते है, इस पर श्री शर्मा ने कहा कि ये गलत है। 2012 के अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के लिए मान्य नहीं होंगे। आवास विकास के सत्येंद्र ने पूछा कि प्रोफेशनल डिग्री वाले स्टूडेंट्स, जिन्होंने बीएड और टीईटी पास किया है, क्या शिक्षक भर्ती के पात्र हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बीटेक, बीसीए, बीबीए या कोई भी प्रोफेशनल डिग्री कोर्स करने वाले अभ्यर्थी इसके पात्र होंगे।


पब्लिक कॉल
इन पर ध्यान दें
प्रोविजनल सर्टिफिकेट 6 महीने तक ही मान्य होगा।
जिनके पास अंक और प्रमाण पत्र का क्रमांक नहीं है वेे एनए लिख सकते हैं।
शिक्षक भर्ती आवेदन के लिए टीईटी अनिवार्य है, 40 साल तक के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
ई-चालान जमा करने के दो दिन के बाद ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है।
‘अमर उजाला पब्लिक कॉल’ में आए सवालों का जवाब बेसिक शिक्षा सचिव ने दिया
कहा, आर्ट और साइंस संकाय के अलावा महिला पुरुष का आकलन भी अलग-अलग नहीं होगा

Thursday, December 13, 2012

seat information


UPTET : Vacancy Details of Primary Teacher 

A candidate / visitor posted a comment about vacancy details through UPTET  -
(Note - Details may have discrepancy/typo error etc. Therefore you are advise to visit relevant website OR contact concerned authority for verification )


 Sulekha Kushwaha said...
जनपदवार रिक्तियों की संख्या
Total Gen OBC SC ST
सीतापुर 6400 3200 1728 1344 128
लखीमपुर 6200 3100 1674 1302 124
बह‌राइच 4000 2000 1080 840 80
कुशीनगर 4000 2000 1080 840 80
गोंडा 4000 2000 1080 840 80
हरदोई 3200 1600 864 672 64
शाहजहाँपुर 2800 1400 756 588 56
महाराज गंज 2500 1250 675 525 50
आजमगढ 2000 1000 540 420 40
गाजीपुर 2000 1000 540 420 40
मिर्ज़ापुर 2000 1000 540 420 40
सिध्दार्थनगर 2000 1000 540 420 40
ब‌लरामपुर 1800 900 486 378 36
बदायूँ 1600 800 432 336 32
सॊनभद्र 1600 800 432 336 32
चन्दौली 1400 700 378 294 28
श्राव‌स्ती 1200 600 324 252 24
पीलीभीत 1200 600 324 252 24
जौनपुर 1000 500 270 210 20
मुरादाबाद 1000 500 270 210 20
संभल 1000 500 270 210 20
बरेली 1000 500 270 210 20
इलाहाबाद 1000 500 270 210 20
बाँदा 1000 500 270 210 20
रायबरेली 900 450 243 189 18
कौशाम्बी 800 400 216 168 16
महॊबा 800 400 216 168 16
संत कबीर नगर 800 400 216 168 16
रामपुर 800 400 216 168 16
संत रविदास नगर 800 400 216 168 16
कासगंज 700 350 189 147 14
एटा 700 350 189 147 14
इटावा 600 300 162 126 12
सहारनपुर 600 300 162 126 12
ललितपुर 600 300 162 126 12
जालौन 600 300 162 126 12
अमेठी 500 250 135 105 10
सुलतानपुर 500 250 135 105 10
देवरिया 500 250 135 105 10
प्रतापगढ 417 209 113 87 8
कन्नौज 400 200 108 84 8
फर्रूखाबाद 400 200 108 84 8
अलीगढ 400 200 108 84 8
चित्रकूट 400 200 108 84 8
हाथरस 400 200 108 84 8
बस्ती 400 200 108 84 8
गोरखपुर 300 150 81 63 6
फैज़ाबाद 300 150 81 63 6
हमीरपुर 300 150 81 63 6
उन्नाव 300 150 81 63 6
मैनपुरी 300 150 81 63 6
बिजनौर 300 150 81 63 6
अम्बॆडक‌र न‌ग‌र 200 100 54 42 4
अमरोहा 200 100 54 42 4
बुलन्दशहर 200 100 54 42 4
मथुरा 200 100 54 42 4
बाराबंकी 200 100 54 42 4
आगरा 200 100 54 42 4
मऊ 100 50 27 21 2
फतॆहपुर 100 50 27 21 2
मुजफफरनगर 100 50 27 21 2
शामली 100 50 27 21 2
वाराणसी 100 50 27 21 2
झांसी 50 25 13 11 1
कानपुर देहात 50 25 13 11 1
औरय्या 12 6 3 3 0
गौतम बुद नगर 12 6 3 3 0
बागपत 12 6 3 3 0
लखनऊ 12 6 3 3 0
गाजियाबाद 12 6 3 3 0
फिरोजाबाद 12 6 3 3 0
बलिया 12 6 3 3 0
कानपुर नगर 12 6 3 3 0
मेरठ 12 6 3 3 0
हापुड़ 12 6 3 3 0
Total 72637 36319 19609 15259 1450

Sunday, December 9, 2012

UPTET 2013 : टीईटी अभ्यर्थियों में जगी उम्मीद, मिली राहतटीईटी में बीपीएल वालों को फीस नहीं



UPTET 2013 : टीईटी अभ्यर्थियों में जगी उम्मीद, मिली राहत टीईटी में बीपीएल वालों को फीस नहीं


शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में नि:शक्तों की तर्ज पर गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवनयापन करने वाले परिवार के बच्चों को भी मुफ्त बैठने की अनुमति देने की तैयारी है।

उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर काफी हद तक सहमति बन गई है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी करेंगे। बीपीएल परिवार के बच्चों की फीस पर निर्णय होने के बाद जल्द शासनादेश जारी कर दिया जाएगा

शिक्षा का अधिकार अधिनियम में कक्षा 8 तक के स्कूलों में ट्रेंड शिक्षकों को रखने की अनिवार्यता की गई है। इसमें यह शर्त रखी गई है कि टीईटी पास करने वाला ही शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने को पात्र होगा। टीईटी में शामिल होने के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य होगा।

आरक्षित वर्ग तथा विकलांग व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को 5 प्रतिशत अंक की छूट मिलेगी। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 और एससी, एसटी के लिए 200 रुपये होगा। बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि फरवरी 2013 में टीईटी आयोजित करा ली जाए, ताकि बीएड वालों के साथ बीटीसी की ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकें। यूपी में पहली बार नवंबर 2011 में टीईटी आयोजित हुई थी। 

नि:शक्तों के लिए आवेदन पहले की तरह मुफ्त
नि:शक्तों के लिए पूर्व की तरह आवेदन मुफ्त होगा। टीईटी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी होगी।

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले को प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जो पांच साल के लिए मान्य होगा। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 60 फीसदी अंक पाने वाला पास होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति व विकलांगों को 55 फीसदी अंक पाने पर उत्तीर्ण माना जाएगा


News Source : Amar Ujala (9.12.12)

Saturday, December 8, 2012

शिक्षक बनने का सपना देखने वालों को छोटे शहरों का रुख करना होगा सीतापुर में 6400 पद और लखनऊ में सिर्फ 12 • अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ। बीएड करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने वालों को शिक्षक बनने के लिए छोटे शहरों का रुख करना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी रिक्तियों को देखा जाए तो लखनऊ, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद व हापुड़ जैसे बड़े शहरों में शिक्षकों के मात्र 12-12 पद रिक्त हैं। वहीं छोटे शहरों सीतापुर में 6400, लखीमपुर में 6200, गोंडा व बहराइच में 4000-4000 और हरदोई में 3200 पद रिक्त हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलेवार शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया है। शिक्षकों की भर्ती के लिए इसके आधार पर जिलेवार विज्ञापन शुक्रवार को प्रकाशित हो जाएंगे। टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को अलग-अलग जिले के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बेसिक शिक्षा अध्यापक तैनाती सेवा नियमावली के मुताबिक नवनियुक्त शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में पहली तैनाती दी जाएगी। इसमें पुरुषों को ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ पांच साल तक रहना होगा तो महिला शिक्षिकाओं को पूरी सेवाकाल में दो साल तक रहना होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इसके आधार पर ही स्कूलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों के कहां-कितने पद ये डिग्रियां अमान्य क्या होगा पुराने आवेदकों का? पुरुषों को पांच व महिलाओं को रहना होगा दो साल

शिक्षक भर्ती ः फिलहाल देना होगा 500 आवेदन शुल्क! लखनऊ (ब्यूरो)। हाईकोर्ट ने भले शिक्षक भर्ती आवेदन शुल्क 500 के बजाए 50 रुपये लेने का निर्देश दिया हो पर राज्य सरकार इसमें कमी करना नहीं चाहती है। हाईकोर्ट के निर्देश के आधार पर शनिवार को अवकाश होने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के आला अफसरों की बैठक हुई। इसमें सहमति बनी कि शिक्षक भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क ठीक है। कुछ ने तर्क दिया कि भर्ती के दौरान कई तरह के खर्च आते हैं इसलिए शुल्क कम न किया जाए। सूत्रों का कहना है, विभाग इसके आधार पर हाईकोर्ट में अपना पक्ष भी रखेगा।

शिक्षक भर्ती ः फिलहाल देना होगा 500 आवेदन शुल्क! लखनऊ (ब्यूरो)। हाईकोर्ट ने भले शिक्षक भर्ती आवेदन शुल्क 500 के बजाए 50 रुपये लेने का निर्देश दिया हो पर राज्य सरकार इसमें कमी करना नहीं चाहती है। हाईकोर्ट के निर्देश के आधार पर शनिवार को अवकाश होने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के आला अफसरों की बैठक हुई। इसमें सहमति बनी कि शिक्षक भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क ठीक है। कुछ ने तर्क दिया कि भर्ती के दौरान कई तरह के खर्च आते हैं इसलिए शुल्क कम न किया जाए। सूत्रों का कहना है, विभाग इसके आधार पर हाईकोर्ट में अपना पक्ष भी रखेगा।

read this

our 72825 prt techer summary- Aj court me bahut ladke the sbke chehre pe ek hi sawal ki kya aj case disposed hoga.kya agle saal hum sb adhyapak bn jayenge. Waqt karib12:30P.M. Apne case ki bari ayi aur gov wakil dwara tandan sahab ke samne patal pe sansodhan ka prarup show kia gaya, Tandan sahab ne sansodhan pe pucha ki kya aur kaise aur kis para me sansodhan kia hai aur 10 minut padhne ke bad sahmati di bt ek point tha jispe unhone ne thoda asahmati jatayi thi aur ye bhi kaha ki apke pradhan sachiv ko monday ko bula leta hu tb pata chal jayega bt gov wakil dwara jwb dene pe wo shant ho gaye. Uske bad unhone urdu b.ed aur btc aur b.ed+btc pe questin puche kynk tandan sahahab ko in tino me antar kar pane me kuch dikkat mahsus kr rahe the bt bad me khare ji dwara in tino ka vibhed kiye jane pe wo santust ho gaye. Ab bari ati hai yachi ka hit se related under age wale topic pe aur tandan ji dwara ye faisla liya gaya ki jitne bhi log under age is naye vigyapan me ho rahe hai unhe main (sudh hindi ka use karte huye kaha) jugad dwara isme andar karwa dunga aur swayam hanse bhi aur kaha ki bharti hone dijiye aur jitne b log pitioner hai unhe pecial appeal se is bharti me eligible karwa dunga. Aur Jb lunch hour ka time nazdik aa raha tha tb tandan ne gov wakil se pucha ki aj vigyapan aap aj laye hai ya nahi, Frndz apko batana chahta hu ki merit ke visay pmd aj sirf khare ne bahas ki gov wakil ka to waqt ke kami ke wajha se number bhi nahi aya. Ae padhne ke bad tandan ji ne khare se pucha ki kya kahna chahte hai ap. Khareji ne kaha ki sir new add me apply karne ke liye har district wise 500 rupye hai jo ki bht jayad hai, is tarah agar candidate 20 jilo se apply karta hai to use 10000 rupye kharch karne padenge. Kaphi soch samajhkr tandan ji ne gov wakil se hasyatmak andaz me kaha ki theek hai 500 rs. To bht jyada hai it is too much to poor candidate to participate in this requirment. Main fees 50 rs. Kar de raha hu to is par gov ke wakil ne jirah ki Tb tandan ji ne Tb tandan ji ne kaha ki already ladke ek sal se ghoom rahe hai aur apne pichli bharti ke paise b wapas nahi kiye. Main ye nahi kah raha hu ki ap inke paise wapas kariye bt unhi paiso se bharti puri kariye aur har jile me apply karne ki fees 50 rs. Kariye. Iske bad khare ne tet merit ko laagu karne ke liye gov dwara kiye gaye sansodhan ko awaidh karar karne ke liye kuch kawayde padhi aur btaya ki ye sansodhan hi awaidh hai aur purani bharti pe lagu nahi kar sakti. Ye sb tandan khud apne se khare dwara kahe gaye point ko note kar rahe the aur khare ke jirah karne ke bad ncte ke prt teachr lule ko mangwa kar padha aur ye kaha b ki bharti manko ke anurup hai bt phir b ap apni bat ko ek halafnama ke through manday ko pesh kijiye main manday ko ispe merit pe final kar dunga. Bt jb khare ke dwara ise at hi final karne ko kaha gaya to tandan ne kaha ki dekhiye main jo kar raha hu kar lene dijiye warna ye gov sirf siksha mitra log ki bharti karegi aur pradhan ke gadi pe ghumayegi. Frndz aj court me aur bht si bate huyi jise har bat ko likhpana sambhaw nahi hai bt short me itna kahunga ki tandan ke haaw bhaw se aj 99% clear ho gaya ki tet merit kam se kam tandan ke court se to nahi lagegi aur tandan ka khud kahna hai ki agar maine case ko disposed kar dia to ye bharti kbi puri nahi ho payegi.

Friday, December 7, 2012

नयी खबर मित्रो, अब सिर्फ 50 रूपया ही लग रहा है,हर जगह अप्लाई करो .. अब किसी को दिक्कत नहीं होनी है,

नयी खबर मित्रो,
अब सिर्फ 50 रूपया ही लग रहा है,हर जगह अप्लाई करो ..
अब किसी को दिक्कत नहीं होनी है,


UPTET : Naye Bhrtee ke Niyam on Website

UPTET : Naye Bhrtee ke Niyam Website 

Naye Bhrtee ke Niyam Website  par aa gaye hain 

Click on link - http://upbasiceduboard.gov.in/BTCMANUAl/Trainee%20Teacher%202012%20GO.pdf


mubarak ho mitro


UPTET : Some information reagrding teachers recruitment UP-Prt is Published on website - http://upbasiceduboard.gov.in


UPTET : Some information reagrding teachers recruitment UP-Prt is Published on website - http://upbasiceduboard.gov.in

Ye info website par aayee thee, parantu updates hote rehte hai, isleeye full and final information ke leeye wait kareeye. Aur website par UPDATES dekhte raheeye, News Padte raheeye

Step-1आवेदन पत्र भरने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश
ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ लें एवं आवेदन के प्रारूप को भी ध्यानपूर्वक पढ़ लें
Step-2आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करेंअंतिम तिथि 27/12/2012
Step-3आवेदन शुल्क जमा करने हेतु ई- चालान फॉर्म प्रिंट करेंअंतिम तिथि 27/12/2012
Step-4ई- चालान फॉर्म द्वारा आवेदन शुल्क जमा करनाअंतिम तिथि 28/12/2012
Step-5ऑनलाइन आवेदन पत्र भरेंअंतिम तिथि 31/12/2012
Step-6अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें 

 UP education Dept aur UP Govt kee authenticated sites hee de saktee hai


 website is too slow ,but open 

 updates chal rahe hain
Kal tak website par advt. kee complete information mil saktee hai

UPTET 2013 : टीईटी अब फरवरी में जनवरी में लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन


UPTET 2013 : टीईटी अब फरवरी में

जनवरी में लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
लखनऊ (ब्‍यूरो)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) इस साल न आयोजित कराकर अब फरवरी 2013 में आयोजित कराने की तैयारी है। इसके लिए आवेदन जनवरी में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की तर्ज पर ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं और शीघ्र ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किए जाने के बाद कक्षा 8 तक के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक साल में दो बार टीईटी आयोजित कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश में नवंबर 2011 में पहली बार टीईटी आयोजित की गई थी। वर्ष 2012 में टीईटी का आयोजन सरकार नहीं करा पाई है। इसलिए सरकार चाहती है कि इस साल की टीईटी फरवरी 2013 में ही करा ली जाए और छह माह बाद एक और टीईटी कर ली जाए। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके आधार पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार टीईटी कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद से लेते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी को दी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निगरानी में प्राधिकारी यह परीक्षाएं कराएगा।

Thursday, December 6, 2012


UPTET 2011 : रद्दी हुए 77,688 आवेदन, अब होंगे ऑनलाइन


UPTET 2011 : रद्दी हुए 77,688 आवेदन, अब होंगे ऑनलाइन

  कार्यालय प्रतिनिधि : सहायक अध्यापकों की भर्ती का रास्ता खुलने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की नीति तय की गयी है। इससे पिछले वर्ष डाइट पर जमा हुए 77,688 आवेदन पत्र रद्दी की टोकरी में पहुंच जाएंगे। जिले के 500 रिक्त पदों के लिए इतनी बड़ी संख्या में टीईटी परीक्षा पास आवेदकों द्वारा किए गए आवेदनों ने डाइट प्रशासन का पसीना छुड़ा दिया था। इनकी फीडिंग में ही कई माह लगे और सारी कवायद बेकार गयी।

डाइट को प्राप्त हुए 77,688 आवेदनों से करीब 6200 आवेदनों के साथ लगभग 20 लाख रुपये के ड्राफ्ट भी मिले। यह राशि डाइट के खाते में जमा है और इसमें से कुछ राशि नियमानुसार मेंटीनेंस में व्यय हो चुकी है। जमा राशि को संबंधित आवेदकों को वापस किए जाने के संबंध में निर्देश का इंतजार है। अब नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे और 7 दिसंबर को विभाग द्वारा विज्ञापन निकाले जाने की संभावना है। विभाग को इसी दिन हाईकोर्ट में जवाब भी दाखिल करना है। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया से लाखों शिक्षित बेरोजगारों की उम्मीदें एक वर्ष से जुड़ी हैं। 30 नवंबर 2011 को शासन ने विज्ञापन निकाल कर प्रदेश भर में सहायक अध्यापकों के 72,825 रिक्त पदों के लिए टीईटी पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। पहले आवेदकों को सिर्फ 5 जिलों में आवेदन करने की छूट दी गयी थी। कोर्ट के आदेश के बाद 23 दिसंबर 2011 को संशोधित विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी जिसमें आवेदकों को सभी डाइटों में आवेदन की छूट मिली। इस संशोधित विज्ञप्ति के तहत 9 जनवरी 2012 तक आवेदन स्वीकार किए गए।

सभी जिलों में आवेदन करने की छूट का व्यापक असर रहा। आवेदकों को यह सहूलियत भी दी गयी कि वह सिर्फ किसी एक जिले में शुल्क के रूप में ड्राफ्ट लगाएं। बाकी जिलों में महज आवेदन भेज दें। इसका नतीजा यह रहा कि इस छूट से पूर्व जहां जिले के कुल 500 रिक्त पदों के लिए महज करीब 9 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, इस छूट के बाद आवेदनों की बाढ़ सी आ गयी। अंतिम तिथि तक डाइट में 77,688 आवेदन प्राप्त हुए।

डाइट कर्मियों की मानें तो इतने फार्म पहले कभी किसी रिक्त पदों की भर्ती में नहीं आए। इन आवेदन पत्रों के साथ करीब 6200 ड्राफ्ट भी मिले। सामान्य व ओबीसी श्रेणी के लिए 500 रुपये और एससी व एसटी के लिए 200 रुपये निर्धारित शुल्क के तौर पर पर करीब 20 लाख रुपये ड्राफ्टों के जरिए प्राप्त हुए।

लेकिन भर्ती हो पाती इससे पहले अध्यापक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगा और इसकी वैधता पर सवाल उठने लगे। सरकार ने इसकी वैधता पर निर्णय लेने में चार महीने लगा दिए। सितंबर में केंद्र से जब बीएड धारकों की भर्ती करने की अनुमति मिली तो विभाग पहले भर्ती या फिर पहले प्रशिक्षण के मुद्दे पर अटका रहा। अंतत: विभाग ने आगे के लिए भी बीएड धारकों की भर्ती की अड़चन से निपटने के लिए सेवा नियमावली में संशोधन करने का निर्णय लिया। संशोधन के बाद टीईटी उत्तीर्ण बीएडधारी सीधे प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती किए जाएंगे और इन्हें 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा

UPTET : ऑनलाइन आवेदन 31 तक


UPTET : ऑनलाइन आवेदन 31 तक

 लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के 72,825 रिक्त पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों के चयन के लिए 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जिले में चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 15 जनवरी को निर्दिष्ट वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। जिला स्तर पर होने वाले इस चयन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा सात दिसंबर को विज्ञापन प्रकाशित कर दिये जाएंगे। विभाग ने चयन की प्रक्रिया तय करते हुए बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है। राज्य व केंद्र द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी/सीटीईटी) उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारक ही प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में चयनित होंगे। अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2012 को न्यूनतम 21 वर्ष और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ई-चालान से भारतीय स्टेट बैंक की जिले की किसी भी शाखा में सचिव, उप्र बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद के पदनाम पर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी सात दिसंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर ई-चालान के जरिये शुल्क जमा कर सकते हैं। शुल्क जमा करने के दो बैंकिंग कार्यदिवस के बाद अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। सामान्य, पिछड़ा व अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 500 रुपये तथा एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। विकलांग अभ्यर्थियों को नि:शुल्क आवेदन करना होगा। चयन के लिए अभ्यर्थियों के हाईस्कूल के प्राप्तांक प्रतिशत के 10, इंटरमीडिएट के 20, स्नातक के 40 और बीएड के 30 प्रतिशत अंकों को जोड़कर गुणवत्ता अंक की गणना की जाएगी


News Source : Jagran (6.12.2012)
***********************************

UPTET : सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी

UPTET : सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी


सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि सहायता प्राप्त स्कूलों में अब टीईटी और सीटीईटी पास ही शिक्षक बनने के लिए पात्र होंगे। सहायता प्राप्त और वित्त विहीन स्कूलों में 31 मार्च 2015 तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मुताबिक शिक्षकों को योग्य बनाना अनिवार्य होगा


UPTET : 72 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन कल


‎72UPTET : 72  हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन कल
9 से लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72 हजार 825 प्रशिक्षु शिक्षकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू कर 31 मार्च 2013 तक पूरी करली जाएगी। भर्ती के लिए विज्ञापन 7 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रकाशित होंगे और 9 दिसंबर से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन लेने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे और इसके वेबसाइट की सूचना भर्ती के लिए प्रकाशित होने वाले विज्ञापन के साथ दी जाएगी। शिक्षक बनने के लिए 21 से 40 वर्ष की उम्र वाले पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष और विकलांगों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुशील कुमार ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
प्रशिक्षु शिक्षक बनने के लिए स्नातक, बीएड के साथ कक्षा 1 से 5 तक के लिए आयोजित टीईटी व सीटीईटी पास करने वाले पात्र होंगे। इसके लिए टीईटी में 60 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेशमें लगातार पांच वर्षों से निवास करने वाले ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदक को काउंसलिंग के दौरान चयन समिति के समक्ष निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जो आवेदन की तिथि से पहले बना हुआ हो।
आवेदक को एनआईसी द्वारा तैयार वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिलेवार आवेदन मांगे जाएंगे और इसके लिए प्रकाशित होने वाले विज्ञापन में ही पदों का ब्यौरा दिया जाएगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 और अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदकों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। विकलांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा।
जिला स्तर पर बनेगी चयन समिति
भर्ती के लिए जिला स्तर पर संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य की अध्यक्षता में चयन समिति बनाई जाएगी। संबंधित जिले का बीएसए सदस्य सचिव होगा। राजकीय इंटर कॉलेज का वरिष्ठतम प्रधानाचार्य व जिलाधिकारी द्वारा नामित भाषा विशेषज्ञ इसके सदस्य होंगे। चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षित होने तक 7300 रुपये नियत वेतनमान दिया जाएगा। प्रशिक्षु शिक्षकों को सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दीजाएगी।
आवेदन ऐसे करें
आवेदन करने से पहले भारतीय स्टेट बैंक से सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के नाम से ई-चालान बनवाना होगा। निर्धारित शुल्क जमा करने के दो बैंकिंगकार्यदिवस के बाद ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ई-आवेदनपत्र भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें जो सूचनाएं अंकित की जाएंगी, उसमें विभिन्न परीक्षाओं के अंकों का उल्लेख करना होगा। आरक्षण, विशेष आरक्षण का दावा चयन समिति के समक्ष काउंसलिंग के दौरान करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया में कब-क्या
गुणांक के आधार पर बनेगी मेरिट
हाईस्कूल 10 प्रतिशत, इंटरमीडिएट 20, स्नातक 40 औरबीएड के 30 प्रतिशत को गुणांक मानते हुए मेरिट का निर्धारण किया जाएगा।
•टीईटी-सीटीईटी पास बीएड डिग्री धारक ही होंगे पात्र
•शासनादेश जारी, चार माह में पूरी होगी चयन प्रक्रिया
•आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
•ऑनलाइन ई-चालान जमा होंगे 7 दिसंबर से
•ऑनलाइन ई-आवेदन जमा होंगेचालान जमा होने के दो दिन बाद से
•आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31दिसंबर
•मेरिट लिस्ट का प्रकाशन वेबसाइट पर15 जनवरी 2013
•चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 21 जनवरी से
•प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं मेडिकल 30 दिन के अंदर
•चयनितों को तैनातीप्रमाण पत्र सत्यापन और मेडिकल के दोदिन बाद

Wednesday, December 5, 2012

apni 72825 ki add is coming soon plz click this link

http://upbasiceduboard.gov.in/main.aspx

http://upbasiceduboard.gov.in/main.aspx

ye hai aane wali add ki link site


UPTET : 72,825 पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ

UPTET : 72,825 पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ



 लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 72,825 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर जारी गतिरोध और असमंजस खत्म हो गया है। इन पदों पर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण बीएड/बीएड (विशेष शिक्षा)/डीएड (विशेष शिक्षा) डिग्रीधारकों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्त करने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में उन्हें 7300 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की मंशा के अनुसार प्रशिक्षु शिक्षक जैसे-जैसे प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करते जाएंगे, वैसे-वैसे उन्हें स्थायी शिक्षक की नियुक्ति दी जाती रहेगी। स्थायी नियुक्ति पर उन्हें स्थायी शिक्षक का वेतनमान मिलने लगेगा।

प्रदेश में पहली बार होने वाली प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मंगलवार को कैबिनेट ने उप्र बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 1981 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संशोधन के तहत परिषदीय स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती करने और ट्रेनिंग के बाद उन्हें सहायक अध्यापक की नियुक्ति देने का प्रावधान जोड़ा गया है। तय हुआ है कि टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारकों का प्रशिक्षु शिक्षक के तौर पर चयन करने के लिए अभ्यर्थियों के हाईस्कूल प्राप्तांक प्रतिशत के 10, इंटरमीडिएट के 20, स्नातक के 40 और बीएड के 30 प्रतिशत अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का क्रम तय किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी होने की संभावना है। शासन की मंशा है कि प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए सात दिसंबर को विज्ञापन प्रकाशित कर चयन प्रक्रिया 31 मार्च 2013 तक पूरी कर ली जाए

-----------------

जूनियर हाईस्कूलों में भी नियुक्त हो सकेंगे बीएड डिग्रीधारक

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जूनियर हाईस्कूलों में गणित और विज्ञान शिक्षकों के 50 प्रतिशत सीधी भर्ती के पदों और अन्य विषयों में पदोन्नति के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने पर उन पर भी सीधी भर्ती के जरिये टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण बीएड/ बीएड (विशेष शिक्षा)/ डीएड (विशेष शिक्षा) डिग्रीधारक नियुक्त किये जा सकेंगे। कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उप्र बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 में संशोधन कर दिया है

Tuesday, December 4, 2012

mubarak ho cabinet se manjoori mil gayi hai


UPTET : UP Cabinet's Meeting will be tomorrow

UPTET : UP Cabinet's Meeting will be tomorrow 

As per news spread on Facebook - UP cabinet meeting will be held on tomorrow  and a decision can  come about advertisement for UPTET candidates.



UPTET : राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए गंभीर नहीं


UPTET : राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए गंभीर नहीं


-टीईटी अनिवार्यता अधिसूचना में देरी से खफा हाईकोर्ट की टिप्पणी

-मुख्य सचिव से हलफनामा के साथ स्पष्टीकरण मांगा

 इलाहाबाद : उच्च न्यायालय ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों एवं जूनियर हाईस्कूलों के अध्यापकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता की अधिसूचना जारी करने में विलंब पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। अदालत ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है

न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा अपना स्टैण्ड बदलने व अधिसूचना जारी करने में देरी करने पर प्रदेश के मुख्य सचिव से स्पष्टीकरण के साथ व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। साथ ही पूछा है कि सरकार कार्यरत अध्यापकों पर टीईटी अनिवार्यता की अधिसूचना जारी करने में क्यों देरी कर रही है और क्या नियमावली में संशोधन किया जाना जरूरी है। सरकार ने पहले कहा कि अधिसूचना जारी करने जा रहे हैं, नियम में संशोधन नहीं होगा और बाद में नियमावली में संशोधन के लिए समय मांगा। याचिका की सुनवाई सात दिसंबर को होगी

यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण टण्डन ने इन्द्रासन सिंह की याचिका पर दिया है। न्यायालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2009 में निश्शुल्क व अनिवार्य शिक्षा कानून पारित किया। इसके तहत राज्य सरकार ने 2011 में उप्र निश्शुल्क व अनिवार्य शिक्षा नियमावली भी बना ली है। इस नियमावली व कानून के तहत प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों एवं जूनियर हाईस्कूल के अध्यापकों की नियुक्ति की पात्रता टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) है। कोर्ट में मौजूद प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने कोर्ट के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया कि आखिर किन कारणों से अधिसूचना में विलंब हो रहा है। याचिका में कहा गया है कि इसके चलते बच्चों के शिक्षा पाने के अधिकार की पूर्ति नहीं हो पा रही है


•अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों और बच्चों के बीच अनुपात दुरुस्त करने की जितनी कागजी कोशिशें हो रही हैं, नतीजे उसके उलटे ही दिख रहे हैं। पिछले चार वर्षों में प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए रिक्तियां घोषित नहीं की गई। दो साल से केवल टीईटी का ही विवाद चल रहा है। केंद्रीय स्तर पर तीन दफे सीटीईटी हो च
ुका है लेकिन प्रदेश में पहले टीईटी के आधार पर ही अब तक चयन नहीं हो सका। नतीजा है कि बड़े पैमाने पर स्कूल बंद पड़े हैं। यह साल भी नियुक्तियों की चर्चा में निकल गया, स्कूलों में ताले लटकते रह गए।
बीएड बेरोजगारों को नई सरकार से उम्मीद थी लेकिन नौ महीने बीत गए, सरकार की तरफ से बड़ी पहल नहीं दिख रही है। कोर्ट की ओर से इस दिशा में पहल करने के बाद अब नए शैक्षिक सत्र में स्कूलों के ताले खुलने की उम्मीद जगी है। हाल यह है कि प्रदेश में लगभग पांच हजार विद्यालयों में ताले लगे हैं और साढ़े सात हजार विद्यालयों में केवल एक शिक्षक हैं। उनके छुट्टी पर होने पर विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होती। माध्यमिक में हाल और खराब है, अधिकांश स्कूलों में मुख्य विषयों अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के शिक्षक ही नहीं हैं। शिक्षकों के चयन को लेकर जद्दोजहद का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा की रीढ़ कहे जाने वाले प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 73 हजार पदों पर भर्ती होनी थी। एनसीटीई से अनुमति लेकर प्रदेश सरकार ने टीईटी की मेरिट के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था लेकिन प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का काम ठप पड़ा है। कोर्ट की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश के बाद भी प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा पूरी तरह से शिक्षा मित्रों के भरोसे चल रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के चयन में अनियमितता के बाद जांच के कारण सभी प्रकार के चयन पर रोक लगी है। चयन बोर्ड के काम पर रोक लगने से पिछले सत्र और वर्तमान सत्र में शिक्षकों के रिक्त पड़े 25 हजार पदों पर गतिरोध बना है। 

UPTET - बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं सरकार : हाईकोर्ट


UPTET - बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं सरकार : हाईकोर्ट
NEWS SOURCE : AMAR UJALA EPAPER -

इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने परिषद्ीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था मानक के अनुरूप रख पाने में सरकार की नाकामयाबी पर नाराजगी जताई है।
कहा है कि ऐसा लगता है कि सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। परिषदीय विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य करने संबंधी अधिसूचना जारी नहीं करने पर कोर्ट ने यह टिप्पणी की। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने राज्य सरकार द्वारा इस मुद्दे पर बार-बार अपना स्टैंड बदलने पर नाराजगी जताई। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। न्यायालय ने कहा कि सरकार के इस रवैये से बच्चों के निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार पूरा नहीं हो पा रहा है। कोर्ट ने जानना चाहा कि क्या नियमावली में संशोधन किया जाना आवश्यक है। यदि ऐसा है तो इसमें इतना विलंब क्यों हो रहा है।
सरकार ने पूर्व में आश्वासन दिया था कि वह शीघ्र अधिसूचना जारी करने जा रही है। नियमों में कोई संशोधन नहीं होगा। फिर नियमावली में संशोधन के लिए और समय देने की मांग कर डाली। कोर्ट ने इस पर आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का कानून केंद्र द्वारा 2009 में पारित किया जा चुका है। राज्य सरकार ने इसके मुताबिक 2011 में नियमावली बना ली। नई नियमावली के अनुसार अब परिषद्ीय विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। कार्यरत अध्यापकों केलिए भी नियम है कि अधिसूचना जारी होने के पांच वर्ष के भीतर उनको टीईटी उत्तीर्ण करना होगा। फिर सरकार कार्यरत अध्यापकों के लिए अधिसूचना जारी करने में इतनी देरी क्यों कर रही है। अदालत में उपस्थित सचिव बेसिक शिक्षा इन सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए

Source : http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20121204a_010122001&ileft=129&itop=357&zoomRatio=130&AN=20121204a_010122001
*****************
कैबिनेट की बैठक आज

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रस्ताव को मिल सकती हरी झंडी

लखनऊ। प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में पहली बार टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों को 72 हजार 825 पदों प्रशिक्षु शिक्षक रखने की तैयारी में है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अध्यापक सेवा नियमावली के संशोधन संबंधी प्रस्ताव को रखा जाएगा। इसके नियम 13 में शिक्षकों की सीधी भर्ती का प्रावधान किया जा रहा है।
शिक्षकों की भर्ती मेरिट गुणांक के आधार पर बनाई जाएगी। शिक्षकों का चयन जिला स्तर पर ही किया जाएगा। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों का भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद अध्यापक सेवा नियमावली 1978 में संशोधन करने संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जाएगा।
इसके अलावा रिजवी वेतन समिति से संबंधित कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। मुअल्लिम डिग्री धारकों को विशिष्ट बीटीसी के समकक्ष स्वीकार करने संबंधी बेसिक शिक्षा विभाग का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। हाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुअल्लिम डिग्रीधारकों की राह में आने वाली रुकावटों को दूर करने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा अदालतों में जजों की नियुक्ति करने के लिए दस उम्मीदवारों का पैनल बनाने संबंधी न्याय विभाग के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल सकती है।

Source : http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20121204a_003163010&ileft=129&itop=357&zoomRatio=130&AN=20121204a_003163010
***********************
Recently Supreme Cour also gave directions to fill teachers vacancies in 6 months, Central Govt. gave deadline to fill posts by 31st March 2013 to implement RTE.

Now High court take a strong stand and seek clarification from UP Govt. why they are making delay of  issuing circular that - TET is mandatory for  reguar / working teachers also.
High court said - UP Govt. is not serious for education of children and calls chief secretary on 7th December in court.