Friday, November 23, 2012


टीईटी मामले में सभी आरोपी पेश
जागरण संवाददाता, कानपुर : टीईटी पात्रता परीक्षा रिश्वत मामले में शुक्रवार को आरोप पत्र पर बहस के दौरान अधिवक्ताओं ने विवेचक पर सवाल उठा दिए। अब मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। टीईटी मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व संयुक्त निदेशक संजय मोहन समेत सभी 12 आरोपियों को जिला जज कानपुर देहात धर्मवीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। आरोप पत्र पर बहस हुई। अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक उनके मुवक्किल नरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व एडीसी, साक्षरता मिशन लिटरेसी हाउस मानस नगर) के खिलाफ आरोप नहीं बनता। उन्होंने कहा कि मामले में पहली गिरफ्तारी अकबरपुर पुलिस ने की लेकिन उसके बाद की गिरफ्तारियां और बरामदगी उन्हीं के द्वारा की गई जबकि भ्रष्टाचार मामले पर सीओ स्तर के अधिकारी ही जांच और बरामदगी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment