20 हजार आवेदन फर्जी किसी के अंक पूर्णांक से अधिक तो किसी को एक या दो • अमर उजाला ब्यूरो रायबरेली।
बेसिक शिक्षकों की होने वाली बंपर भर्ती में मेरिट में नाम दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों ने इंटरनेट से आवेदन करने में खूब गड़बड़ी की। जिले में 20 हजार से अधिक ऐसे आवेदन हैं, जो प्रथमदृष्टया फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। किसी के प्राप्तांक पूर्णांक से अधिक हैं तो किसी को एक या दो अंक ही मिले हैं। ऐसे में अधिक प्राप्तांक पाने वाले अभ्यर्थियों के नाम तैयार की गई कट ऑफ मेरिट में शामिल हो गया है। इस घालमेल की अंदर ही अंदर पोल खुलने के बाद यहां बेसिक शिक्षा विभाग में अफरातफरी का माहौल है। विभाग से सूची तो चस्पा कर दी गई है, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों के नाम काउंसलिंग के दौरान सूची से बाहर करने की रणनीति भी बना ली गई है। जिले में शिक्षकों के 900 पदों की भर्ती के लिए इंटरनेट के माध्यम से 1,34,323 लोगों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं। शासन के आदेश पर विभाग ने कट ऑफ मेरिट जारी की तो तरह-तरह के नमूने सामने आ गए। फर्जी तरीके से आवेदन करके अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा करने में जमकर गड़बड़ी की है। जिले में 20 हजार से अधिक ऐसे आवेदन जमा किए गए हैं। सूची में अखिलेश यादव पुत्र मुलायम यादव देख अफसर भी चकित बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जारी कट ऑफ मेरिट सवालों के घेरे में आ गई है। सूची में अखिलेश यादव तक के नाम शामिल हुए हैं। यही नहीं अंग्रेजी में कई ऐसे नामों को शामिल दिखाया गया है जिनका कोई मतलब ही नहीं है। फर्जी नामों से किए गए आवेदन से मेरिट काफी ऊपर पहुंच गई है और कई पात्र सूची में स्थान पाने से वंचित रह गए हैं। बताते चलें की करीब छह माह पूर्व प्राथमिक स्कूल में दो सौ शिक्षकों के लिए आवेदन मांगे गए थे। कई आवेदनकर्ताओं ने फर्जी नाम से भी आवेदन कर दिया। हाल में जारी कट ऑफ सूची में अखिलेश यादव पुत्र मुलायम यादव के नाम शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment