Thursday, January 31, 2013

फर्जी अभ्यर्थियों की भरमार लखनऊ में शिक्षक भर्ती मेरिट ने छुआ 85 प्रतिशत का आंकड़ा लखनऊ में शिक्षक भर्ती मेरिट ने छुआ 85 प्रतिशत का आंकड़ाडेली न्यूज नेटवर्क लखनऊ। राजधानी में असल अभ्यर्थियों के साथ ही फर्जी अभ्यर्थी मेरिट बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शिक्षक भर्ती के लिए जारी मेरिट सूची में बहुत से फर्जी अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है। बुधवार को जारी हुई मेरिट सूची में फर्जी अभ्यर्थियों का खुलासा हुआ। जबकि पहले स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी की रैंक 85.58 तक पहुंची। पहले 36 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए चार फरवरी को डायट पर बुलाया गया है। राजधानी के 12 पदों के लिए जैसी उम्मीद थी मारामारी मची हुई है। 12 पदों के लिए कुल 10,142 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन अभ्यर्थियों में काफी फर्जी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। मसलन एक अभ्यर्थी अपना नाम एबीसीडीईएफजीएच दिया हुआ है जबकि पिता के नाम के सामने एक्सवाईजेड दिया हुआ है। इसी तरह एक अभ्यर्थी ने हाईस्कूल से लेकर बीएड सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल करने का दावा किया हुआ है। जैसी की उम्मीद की जा रही थी राजधानी की मेरिट 80 प्रतिशत से ऊपर है। 85.58 प्रतिशत मेरिट वाले अभ्यर्थी से लेकर बाद वाले 36 अभ्यर्थियों को आगामी चार फरवरी को काउंसिलिंग के लिए सुबह 10 बजे डायट प्रशिक्षण केंद्र पर बुलाया गया

No comments:

Post a Comment