Thursday, January 24, 2013

शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी मिली तो होगी कठोर कार्यवाही

शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी मिली तो होगी कठोर कार्यवाही -बेसिक शिक्षा मंत्री ने अफसरों को चेताया जागरण ब्यूरो, लखनऊ : बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने विभागीय अफसरों को चेताया है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी, जिनके आवेदन पत्र कुछ त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिये गए हैं, की सहायता के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी काउंसिलिंग के दौरान अभिलेखों के साथ अपना प्रत्यावेदन प्रकोष्ठ में प्रस्तुत करेंगे। प्रकोष्ठ अभिलेखों का भली भांति परीक्षण करने पर अभ्यर्थी के दावे को सही पाये जाने की स्थिति में उसके चयन पर विचार करेगा। मंत्री ने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वे अपने गुणांक की सही तरह से गणना करें। यदि उनका गुणांक उनकी श्रेणी में दर्शाये गए कटऑफ अंक से अधिक है तो वे संबंधित जिले के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी का फर्जी या कूटरचित अभिलेख के माध्यम से चयन कराने का प्रकरण मालूम होगा तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment